हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान, 150 वाहनों पर कसा शिकंजा

Hazaribagh : हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक नियम उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने...

Hazaribagh : हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक नियम उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला मुख्यालय क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान झील त्रिमूर्ति चौक पर बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया.

घेराबंदी कर चलाया गया जांच अभियान

पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस पदाधिकारियों और दस गृह रक्षा वाहिनी जवानों की टीम ने झील त्रिमूर्ति चौक पर चारों दिशाओं से घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच की. पुलिस को देखकर भागने वाले वाहन चालकों पर भी नजर रखी गई और कई चालकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जांच के दौरान कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, इंश्योरेंस और ड्राइविंग नियमों की बारीकी से जांच की गई.

ALSO READ : सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई : विनोद पाठक

150 वाहनों पर हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान कुल 150 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई. पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट बाइक चला रहे 98 वाहन चालकों का चालान काटा गया. वहीं ट्रिपल लोड में चल रहे 22 दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई. इसके अलावा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले दो चालकों और बिना वैध इंश्योरेंस के सड़कों पर चल रहे 28 वाहनों का भी ऑनलाइन चालान किया गया. कई वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ा.

ALSO READ : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का दिया गया प्रशिक्षण

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

अभियान के दौरान केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी भी दी. अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. पुलिस ने लोगों से यह भी कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और शहर को सुरक्षित बनाया जा सके.

ALSO READ :  तेज म्यूजिक सुनने से बढ़ रहा युवाओं में नॉइज-इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *