तेज म्यूजिक सुनने से बढ़ रहा युवाओं में नॉइज-इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस

News Wave Desk: आजकल सड़क, मेट्रो, जिम हर जगह लोग कान में ईयरफोन, एयरपॉड्स या हेडफोन लगाए दिखते हैं. म्यूजिक सुकून देता...

News Wave Desk: आजकल सड़क, मेट्रो, जिम हर जगह लोग कान में ईयरफोन, एयरपॉड्स या हेडफोन लगाए दिखते हैं. म्यूजिक सुकून देता है, पर हर वक्त डिवाइस का इस्तेमाल कानों के लिए धीमा जहर बन रहा है. हद से ज्यादा इस्तेमाल से सुनने की क्षमता धीरे-धीरे खत्म हो रही है, और कई रिसर्च भी इसकी पुष्टि कर चुकी हैं.

खतरा कैसे बढ़ रहा है?

ईयरफोन का अत्यधिक उपयोग कान को परमानेंट डैमेज दे सकता है . पहले बहरापन बुजुर्गों की समस्या थी, अब युवा भी चपेट में हैं। Noise-induced hearing loss बिना दर्द के बहुत धीरे बढ़ता है. जब तक कम सुनाई देना महसूस होता है, तब तक नुकसान स्थायी हो चुका होता है.

हमारे आंतरिक कान में बेहद संवेदनशील हेयर सेल्स होती हैं जो साउंड वेव्स को ब्रेन तक भेजती हैं. 85 डेसिबल से ज्यादा आवाज पर लगातार म्यूजिक सुनने से ये कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं. दिक्कत ये है कि ये कोशिकाएं शरीर के दूसरे अंगों की तरह रीजेनरेट नहीं होतीं. एक बार नष्ट हुईं, तो सुनने की क्षमता हमेशा के लिए चली जाती है.

बचाव का 60/60 रूल

ईयरफोन इस्तेमाल करते वक्त 60/60 रूल फॉलो करें:

  1. वॉल्यूम 60% से ऊपर न रखें
  2. एक बार में 60 मिनट से ज्यादा न सुनें

भले ही आवाज धीमी हो, कान के पर्दे और ऑडिटरी सिस्टम को आराम चाहिए. हर एक घंटे बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें ताकि कान रिकवर कर सकें. लगातार इस्तेमाल करने से नुकसान कई गुना बढ़ जाता है.

सबसे बड़ी गलती: शोर में आवाज तेज करना

बस, ट्रेन या भीड़ में बाहर का शोर दबाने के लिए लोग वॉल्यूम फुल कर देते हैं .ये सबसे खतरनाक है. इसके बजाय नॉयस-कैंसलिंग ईयरफोन यूज करें. ये बाहर का शोर ब्लॉक करते हैं, जिससे धीमी आवाज में भी साफ सुनाई देता है और कान सुरक्षित रहते हैं.

शुरुआती चेतावनी संकेत न करें इग्नोर

  • कानों में लगातार घंटी/सीटी जैसी आवाज आना
  • आवाजें दबी-दबी लगना
  • भीड़ में बातें समझ न आना

ये संकेत बताते हैं कि आपके कान खतरे में हैं। तुरंत ईयरफोन का इस्तेमाल कम करें और ENT से मिलें.

कौन करवाए रेगुलर चेकअप?

हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों को साल में एक बार ईएनटी चेकअप जरूर कराना चाहिए, क्योंकि इन बीमारियों से सुनने की नसें जल्दी प्रभावित होती हैं.

 

ALSO READ: कान के दर्द से तुरंत राहत: आसान घरेलू उपाय और जरूरी सावधानी

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *