बिरहोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पशुधन योजना से मिला सहारा

Koderma: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत आज कोडरमा प्रखंड के पीवीटीजी टोला में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा विशेष...

Koderma: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत आज कोडरमा प्रखंड के पीवीटीजी टोला में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के 8 बिरहोर लाभुकों के बीच बकरा वितरण किया गया.

लाभुकों को मिला पशुधन योजना का लाभ

वितरण कार्यक्रम के तहत कुल 10 बकरों का वितरण किया गया, जिसमें 8 नर एवं 2 मादा बकरा शामिल थे. इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को पशुपालन से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.

Also Read: CM हेमंत सोरेन का DC-SP, थाना प्रभारी, CO और BDO को सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर मिले मुफ्त पेयजल, जल संकट वाले क्षेत्रों में तुरंत भेजे जाएं टैंकर

बकरा पालन से जुड़ी दी गई जरूरी जानकारी

इस अवसर पर लाभुकों को बकरा पालन, देखभाल, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संतुलित आहार संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने लाभुकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वच्छ रख-रखाव एवं उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि पशुपालन के माध्यम से बेहतर आय अर्जित की जा सके.

आजीविका मजबूत करने की दिशा में पहल

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण एवं जनजातीय परिवारों के लिए स्वरोजगार का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लाभुकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा. इस योजना के माध्यम से सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *