विकास साहू
सिमडेगा: एसपी के निर्देश पर टाउन थाना की पुलिस ने रेड मारकर 28 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा. होली के मद्देनजर सिमडेगा में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली कि सायपुर में इसके महिला के घर पर भरी मात्रा में अवैध महुआ शराब का स्टॉक है. जिसे होली के दौरान बाजार में बेचने का प्लान है. सूचना के आधार पर एसपी सिमडेगा के निर्देश पर टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में त्वरित टीम का गठन किया गया.नई पोस्ट एक्सीडेंट पुलिस की टीम सायपुर में छापामारी के लिए जा रही थी इसी दौरान सिमडेगा कॉलेज के पीछे पुलिस के वाहन को देखकर शोभा देवी नामक एक महिला हाथ में झोला लेकर भागने लगी.इसके बाद महिला पुलिस उसे खदेड़ कर पकड़ी.उक्त महिला की तलाशी लेने पर उसके पास झोला में 2 बोतल में दो लीटर अवैध शराब बरामद हुआ.जिसके बाद उसके निशानदेही पर सायपुर निवासी पुतली देवी नामक महिला के आवास पर रेड की गई.पुलिस को उसके घर में एक पलंग के नीचे और अलमारी के अंदर से बोतल में भरे 26 लीटर शराब मिले. पुलिस ने दोनों महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने बताए कि अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी रहेगी.


