Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: हुसैनाबाद पुलिस ने हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

पलामू : हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरूआ मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान दो युवकों...

पलामू : हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरूआ मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है.

गुप्त सूचना पर चला वाहन जांच अभियान

एसडीपीओ एस मोहम्मद याक़ूब, ने बताया कि 2 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम मानखाप से दो युवक हथियार के साथ जपला की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही छापामारी दल का गठन कर दरूआ मोड़ पर सघन वाहन जांच शुरू की गई. शाम करीब 7:20 बजे पुलिस के रुकने के संकेत पर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक कुमार (19 वर्ष) और नितिश कुमार चन्द्रवंशी (18 वर्ष), दोनों निवासी मानखाप, थाना हुसैनाबाद के रूप में हुई है. तलाशी में अभिषेक के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि दोनों के पास से मोबाइल फोन मिले. इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 43/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, अभिषेक पहले भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *