गिरिडीह: भीषण गर्मी और तकनीकी खराबी से चरमराई बिजली व्यवस्था, डीसी खुद पहुंचे पावर ग्रिड, जल्द बहाली के दिए निर्देश

Giridih: जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, तेज हवा और सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों को हुए नुकसान के...

Giridih: जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, तेज हवा और सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों को हुए नुकसान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं मैदान में उतरे और करहरबारी पावर ग्रिड, बस स्टैंड पावर सब स्टेशन तथा डांडीडीह पावर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली बाधित होने के कारणों और आपूर्ति सामान्य होने में लगने वाले समय की जानकारी ली. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी, तेज हवा और पचम्बा रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान 33 केवीए लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है. इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के पोल और ओवरहेड तारों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस की बड़ी पहल, एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में निकली जागरूकता बाइक रैली

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तकनीकी टीम लगातार फील्ड में कैंप कर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है. अतिरिक्त संसाधनों और तकनीकी कर्मियों को लगाकर युद्धस्तर पर काम में लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके. शहर क्षेत्र में बिजली बहाल करने के लिए 45 मैनपावर को लगाया गया है, जो लगातार क्षतिग्रस्त लाइनों और विद्युत ढांचे की मरम्मत में जुटे हैं. उपायुक्त ने अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची: राज्य प्रशासनिक सेवा के 81 अफसर इधर से उधर

डीसी ने मरम्मत कार्य में लगे कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

इस दौरान उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया. प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम संयुक्त रूप से स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके. निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता शकील आलम, कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, सहायक अभियंता सुरजीत उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *