हजारीबाग: बड़कागांव में अपराधियों ने युवक की गला रेतकर की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत और आक्रोश

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.ताजा मामला सिकरी पंचायत के पार नदी...

Oplus_16908288

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.ताजा मामला सिकरी पंचायत के पार नदी गांव का है, जहां मंगलवार 28 वर्षीय युवक तुलसी महतो की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से पूरे प्रखंड में शोक की लहर है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

चिट्ठाही नामक स्थान पर मिला शव:

मृतक की पहचान तुलसी महतो के रूप में हुई, वो रामेश्वर महतो का बेटा था,जो पार नदी गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने उसका शव सिकरी के पार नदी स्थित ऊपर मोहडर के चिट्ठाही नामक स्थान पर देखा. युवक का गला रेता हुआ था, जिससे यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने बड़ी क्रूरता से इस घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही सिकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मातम में बदली होली,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:

तुलसी महतो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.उसकी मौत से परिवार के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है. इस घटना के कारण सिकरी गांव में इस वर्ष होली का उत्साह खत्म हो गया है. ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि वे इस बार होली का पर्व नहीं मनाएंगे.

बड़कागांव में बढ़ता अपराध: एक नजर में:

पिछले कुछ समय से बड़कागांव क्षेत्र अपराधियों का चारागाह बनता जा रहा है. हालिया घटनाओं ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है.
दो दिन पहले सिकरी के रविदास मोहल्ला में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या. इससे पहले 16 फरवरी को बादम के बाबूपारा में वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या.
15 दिन पहले डेली मार्केट स्थित ‘नंदनी ज्वेलर्स’ से दिनदहाड़े 25 लाख के जेवरात की लूट. 24 फरवरी को डेली मार्केट के नाटक गढ़ा में बर्तन दुकान में चोरी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *