होहो-हाहा क्लब ने किया समर कैंप के बच्चों के बीच पैकेट का वितरण

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में प्रतिभा खोज क्लब द्वारा संचालित दस दिवसीय समर कैंप के बच्चों...

summer camp
होहो-हाहा क्लब ने किया समर कैंप के बच्चों के बीच पैकेट का वितरण

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में प्रतिभा खोज क्लब द्वारा संचालित दस दिवसीय समर कैंप के बच्चों के बीच रविवार की सुबह होहो-हाहा क्लब की ओर से स्वल्पाहार (नाश्ता) के पैकेट का वितरण किया गया. खेल और विभिन्न गतिविधियों की ट्रेनिंग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्लब के सदस्य सुबह ही मैदान पहुंचे और सभी बच्चों को पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया. इस सराहनीय पहल की समर कैंप से जुड़े खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने काफी सराहना की है.

खेलकूद और योग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी

इस अवसर पर होहो-हाहा क्लब के केपी सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, कि समर कैंप बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का एक बेहतरीन माध्यम है. उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलकूद और योग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है. हमारा क्लब हमेशा स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आगे रहता है और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है. आगे भी बच्चों के प्रोत्साहन के लिए क्लब की ओर से इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे. नाश्ता वितरण के इस मौके पर होहो-हाहा क्लब के किशोर झा, संजीत मालाकार के अलावा समर कैंप के मुख्य कोच शिबू प्रजापति सहित खेल प्रेमी, कई स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू: लेस्लीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *