बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन की लंबाई बढ़ाने को लेकर डीआरएम ने लिया संज्ञान

Bermo: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की मांग अब जल्द...

Bokaro Thermal Railway Station
बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन

Bermo: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की मांग अब जल्द पूरी हो सकती है. इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह-संयोजक श्रवण सिंह ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया था. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

मंजूरी मिलते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा

डीआरएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया, कि बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य प्रस्तावित किया जा चुका है. लिखा है कि उच्च स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. रेलवे द्वारा दी गई इस आधिकारिक जानकारी के बाद स्थानीय यात्रियों और प्रबुद्ध नागरिकों में हर्ष का माहौल है. प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण वर्तमान में कई ट्रेनों की बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर खड़ी होती हैं, जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को चढ़ने-उतरने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है. दामोदी बचाओ आंदोलन के जिला सह-संयोजक श्रवण सिंह ने इस पहल के लिए धनबाद रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि स्वीकृति मिलते ही इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा,ताकि यात्रियों को बड़ी राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: होहो-हाहा क्लब ने किया समर कैंप के बच्चों के बीच पैकेट का वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *