झूठे दही बड़े बेच रहे खोमचे वाले को ग्राहकों ने रंगे हाथों पकड़ा, गिरफ्तार

Chakradharpur: चंपुआ बस पड़ाव में आज ग्राहकों ने एक खोमचा वाले को बासी दही बड़ा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा. ग्राहकों को...

Chakradharpur

Chakradharpur: चंपुआ बस पड़ाव में आज ग्राहकों ने एक खोमचा वाले को बासी दही बड़ा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा. ग्राहकों को शिकायत मिली थी कि बस पड़ाव में खोमचा लगा कर बेचने वाला एक दुकानदार रमाकांत कुटिया लोगों को बासी दही बड़ा खिला रहा है. वह ग्राहकों द्वारा छोड़े गए झूठे दही बड़ा और सब्जी को फिर मिलाकर ग्राहकों को परोस रहा है.

लोगों ने दुकानदार की कर दी धुलाई

लोगों ने उसकी चालाकी पकड़ी और उसका वीडियो बना लिया. वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया. इसके बाद लोगों की भीड़ ने उस दुकानदार को घेरा और उसके बाद उसकी जमकर धुलाई कर दी. उसके बाद एन ए सी पदाधिकारी और थाना प्रभारी चंपुआ मौके पर पहुंचे और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में हत्या के बाद जागा प्रशासन, लगभग 18 घंटे बाद पीड़ित परिवार को मिल आश्वासन का मलहम 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *