भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर दिल्ली में निकली भव्य जनजाति सांस्कृतिक शोभायात्रा

Chakradharpur: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार 24 मई 2026 को नई दिल्ली में भव्य जनजाति...

Birsa Munda
दिल्ली में निकली भव्य जनजाति सांस्कृतिक शोभायात्रा

Chakradharpur: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार 24 मई 2026 को नई दिल्ली में भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम के तहत रामलीला मैदान से लाल किला तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

शोभायात्रा में झारखंड से पहुंचे कई कार्यकर्ता

शोभायात्रा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी मंत्री खुदीराम टुडू, अशोक बडाईक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद मुर्मू एवं आईटी सेल सह प्रभारी अनिल बोदरा सहित झारखंड से पहुंचे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया. शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक झांकियां एवं जनजातीय कला आकर्षण का केंद्र रही. उपस्थित नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों और आदर्शों को याद करते हुए समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में आदिवासी युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यशाला आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *