Bokaro : रेलवे कॉलोनी में बंद पड़े क्वार्टर से हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने चोरी के 12 घंटे के अंदर ही अपराधियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों में कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार सिंह और मदन कुमार शामिल हैं. डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि अमित कुमार सिंह इस चोरी कांड का मास्टरमाइंड है. दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया लैपटॉप, पंखा, कुर्सी, साइकिल, स्टेबलाइजर, फोल्डिंग बेड, प्लास्टिक ड्रम, बैग सहित अन्य सामान बरामद किया है. साथ ही ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है.

डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि शनिवार देर रात चोरो ने बंद क्वार्टर में घटना को अंजाम दिया. क्वार्टर निवासी रिया मुखर्जी कहीं बाहर गई थी. पड़ोसी बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि रविवार सुबह उन्होंने देखा कि रिया मुखर्जी के क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखने पर घर में चोरी होने की पुष्टि हुई.
घटना के बाद बालीडीह थाना कांड संख्या 95/26 के तहत धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी नवीन सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त चोरों के साथ चोरी गई सामग्री भी बरामद किया.
ALSO READ : पलामू में ऑनर किलिंग: मोबाइल में फोटो देख भड़का पिता, सोते समय बेटी को टांगी से काटा, इलाके में सनसनी
