लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

Chakradharpur: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों के भीतर यह...

Chakradharpur: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए है. लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है.  इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. नई दर लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल का दाम बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर परिवहन, माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है. वहीं आम जनता को महंगाई का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है.

ALSO READ: असम विधानसभा में पेश किया गया यूसीसी, विपक्ष ने की चर्चा की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *