जामताड़ा: चपुड़िया मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Jamtara: जामताड़ा जिले के चपुड़िया मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार...

Jamtara: जामताड़ा जिले के चपुड़िया मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन काफी खून निकलने के कारण तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही विंदापात्थर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें: पलामू: शिक्षा व्यवस्था पर DC की सख्ती, स्कूलों की स्थिति और योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

अबतक नहीं हो सकी है मृतक की पहचान

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि जल्द ही वाहन को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: चियांकी एयरपोर्ट की उड़ान पर ब्रेक, राज्य सरकार की सुस्ती बनी सबसे बड़ी बाधा: वी. डी. राम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *