सरायकेला: नीमडीह के आंडा गांव में धूमधाम से मना भोक्ता फुड़ा पर्व, रात्रि में हुआ छऊ नृत्य का आयोजन

Sraikela:नीमडीह प्रखंड के आंडा गांव स्थित श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में वार्षिक भोक्ता फुड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया....

Sraikela:नीमडीह प्रखंड के आंडा गांव स्थित श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में वार्षिक भोक्ता फुड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया. शिव पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.

रात 10 बजे से हुआ छऊ नृत्य 

कार्यक्रम बीती रात्रि 10 बजे से प0 बंगाल के प्रसिद्ध उस्ताद श्री कार्तिक सिंह मुंडा बनाम रॉयल छऊ एकेडमी के कलाकारों द्वारा पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. महिषासुर मर्दिनी, राधा-कृष्ण और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आज दिन में वार्षिक भोक्ता फुड़ा पर्व का आयोजन हुआ. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. भोक्ता फुड़ा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में दूर दराज के आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे और मेला का आनंद लिया.

गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेबेन पंचायत की मुखिया श्रीमती सुलोचना देवी और सिविल कोर्ट चांडिल के अधिवक्ता श्री गोवर्धन महतो उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन शिव पूजा कमेटी द्वारा किया गया. इस अवसर पर आंडा के ग्राम प्रधान श्री विरेंद्र नाथ महतो, वार्ड सदस्य श्री जनक सिंह मुंडा, श्री आशुतोष महतो, श्री राकेश रंजन महतो, नकुल चंद्र महतो, श्रीकांत महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

AlsoRead:जामताड़ा: चपुड़िया मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *