रांची को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की कवायद तेज, DC मंजूनाथ भजंत्री की चौपाल में जुटे वार्ड पार्षद

Ranchi: राजधानी रांची को एक आदर्श और सुव्यवस्थित शहर में तब्दील करने के लिए जिला प्रशासन अब “ग्राउंड जीरो” के सिपहसालारों को...

Ranchi: राजधानी रांची को एक आदर्श और सुव्यवस्थित शहर में तब्दील करने के लिए जिला प्रशासन अब “ग्राउंड जीरो” के सिपहसालारों को साथ लेकर मिशन मोड में जुट गया है. सोमवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने उच्चस्तरीय मुलाकात की. बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल फाइलों का निपटारा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सुगमता से पहुंचाना रहा.

आदर्श शहर बनाने में पार्षदों की भूमिका अहम

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि रांची को आदर्श शहर बनाने में वार्ड पार्षदों की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह महत्वपूर्ण है. बैठक में शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया.

महिला सुरक्षा और जागरूकता पर जोर

बैठक में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मोहल्लों और स्कूलों में सामुदायिक संवाद बढ़ाने तथा हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाने की रणनीति तैयार की.

Also Read: BREAKING: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: निम्न वेतनमान के अधिकारियों को उच्च पदों का स्वतंत्र प्रभार देने की व्यवस्था तत्काल खत्म

नशाखोरी रोकने और मतदान जागरूकता की तैयारी

युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर सामुदायिक निगरानी को मजबूत करने की योजना बनाई गई. इसके साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, इसके लिए पार्षदों को बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची अद्यतन अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई.

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

बैठक में पार्षद मोहम्मद सलाउद्दीन, शबाना खान, बबली सोनी, गजाला परवीन और बटर सिंह देओल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *