Giridih: पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को रविदास महासभा, जिला गिरिडीह के बैनर तले लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर पायल कुमारी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “दलितों पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पायल कुमारी को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए.
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और किया जाएगा तेज
यह पैदल मार्च झंडा मैदान से निकलकर अंबेडकर चौक टावर चौक कालीबाड़ी चौक मकतपुर होते हुए झंडा मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम को संपन्न किया गया. इस बाबत रविदास महासभा के सदस्यों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए. वहीं मौके पर कमल दास, नागेश्वर दास, सुखदेव दास, मोहन दास, मधु दास, लिटन कुमार दास, शंकर दास, सतीश दास,रीता दास, सहित समाज के लोग मौजूद थे.


