गुमला : सांप के काटने से 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत, झाड़-फूंक में परिजनों ने गंवाया समय

Gumla : जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के लुरु का निवासी 14 वर्षीय बजरंग सिंह की जहरीले सांप के काटने से मौत...

रायडीह थाना

Gumla : जिला के रायडीह थाना क्षेत्र के लुरु का निवासी 14 वर्षीय बजरंग सिंह की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये पहुंचाया. मृतक के पिता ननकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग जमीन पर वह सोया हुआ था. इसी दौरान बीती रात के करीब 11 बजे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. इसके बाद रात होने की वजह से सांप काटते ही वह चिल्लाकर उठा. उसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया.

झाड़-फूंक में लगा डेढ़ घंटे का समय

वहीं गांव से भगत को बुलाकर तत्काल उसके झाड़-फूक कराया. इस दौरान विलंब हो जाने की वजह से उसकी स्थिति काफी बिगड़ने लगी. जिसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां रात के करीब दो बजे इलाज के क्रम में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक झाड़फूंक कराया गया. मृतक छात्र टोंगो स्कूल के 9वीं कक्षा का छात्र था.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE: सीआईडी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: सिर्फ एक जिले के एसपी ने भेजी रिपोर्ट, 23 जिलों के कप्तानों ने साधी चुप्पी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *