BREAKING: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में 20 जगहों पर रेड

Ranchi: 14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितता की जांच सीआईडी कर रही है और CID की अलग अलग टीमों ने एक साथ सोमवार...

JPSC exam irregularities case
BREAKING: CID conducts major action in JPSC exam irregularities case

Ranchi: 14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितता की जांच सीआईडी कर रही है और CID की अलग अलग टीमों ने एक साथ सोमवार को झारखंड में कई जगहों पर दबिश दी है. CID से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत अन्य जिलों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर की गई है. इस छापेमारी में CID को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. बता दें, कि इससे पहले भी 14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितता की शिकायतें आने के बाद CID ने पिछले महीने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के कार्यालय में भी छापा मारा था और अब तक एजेंसी ने आयोग से जुड़े और परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते से भी सीआईडी लगातार पूछताछ कर रही है.

ALSO READ: गुमला : सांप के काटने से 14 वर्षीय छात्र की हुई मौत, झाड़-फूंक में परिजनों ने गंवाया समय

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *