एक वर्ष बाद डीसी ने संभाला जियाडा क्षेत्रीय निदेशक बोकारो प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार

Bokaro: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त...

Regional Director Bokaro
डीसी ने संभाला जियाडा क्षेत्रीय निदेशक बोकारो प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार

Bokaro: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जियाडा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना एवं निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

सड़क, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को उद्योगों के साथ नियमित संवाद बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक मनोज कुमार, सहायक विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने वर्तमान परियोजनाओं, लंबित मामलों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी.

पहले डीसी विजया जाधव संभाल रही थीं पदभार

बता दें कि जियाडा कार्यालय में करीब एक वर्ष पहले मई माह में अजय नाथ झा बोकारो के डीसी बने. इनसे पहले बोकारो डीसी विजया जाधव बोकारो डीसी सह जियाडा कार्यालय में बतौर क्षेत्रीय निदेशक के पदभार में थी. विजया जाधव के स्थानांतरण के बाद से बोकारो औधोगिक क्षेत्र में निदेशक का पद रिक्त था, जिससे उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़ें: पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर रविदास महासभा का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *