पलामू: देवरी खुर्द पंचायत में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

Palamu:हुसैनाबाद प्रखंड की देवरी खुर्द पंचायत में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया....

Palamu:हुसैनाबाद प्रखंड की देवरी खुर्द पंचायत में ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. पंचायत की मुखिया ममता देवी ने ग्राम बलीबीघा वार्ड संख्या-10 में चहका निर्माण कार्य तथा ग्राम पूर्णाडीह वार्ड संख्या-3 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया. पूर्णाडीह में धर्मेंद्र चौधरी के घर से हीरालाल चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन का सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी.

विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है 

वहीं बलीबीघा में चहका निर्माण कार्य से किसानों को कृषि एवं सिंचाई संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना खेती-किसानी को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी. बलीबीघा चहका निर्माण कार्य की लाभुक समिति के अध्यक्ष बच्चन मेहता एवं सचिव सुदामा मेहता हैं. वहीं पूर्णाडीह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की लाभुक समिति की अध्यक्ष मीरा देवी तथा सचिव राजू कुमार चौधरी हैं. इस अवसर पर मुखिया ममता देवी ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है. उन्होंने कहा, ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पंचायत लगातार कार्य कर रही है. हमारी कोशिश है कि हर गांव और हर टोला तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो. शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड सदस्य धर्मशिला देवी, प्रभु मेहता, प्रदीप कुमार, रामसुंदर मेहता, अशोक प्रसाद मेहता, समाजसेवी उपेन्द्र मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

AlsoRead:राज्यसभा रण: परिमल नाथवानी को 4 का शॉर्टेज, हुआ मंथन, कांग्रेस बोली- हम 56 प्लस, BJP को झारखंड में नहीं मिला एक अदद चेहरा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *