30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित

Report: Amit Verma Lohardaga: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में इंटक यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद...

INTUC

Report: Amit Verma

Lohardaga: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में इंटक यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में आगामी 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा. महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सोमवार शाम यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल किस्को पहुंचे, जहां प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक आयोजित की गई.

आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मजदूरों की भागीदारी और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए टेंट, स्टेज, खानपान, पेयजल, पार्किंग, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई. साथ ही प्रचार-प्रसार अभियान को और तेज करने की बात कही गई, ताकि अधिक से अधिक मजदूर, श्रमिक और कर्मचारी महाधिवेशन में शामिल हो सकें. यूनियन अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कहा कि यह महाधिवेशन मजदूर हितों, रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मंच बनेगा.  उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों की आवाज बुलंद करने का कार्य करता रहा है और आने वाला अधिवेशन श्रमिक एकता को नई मजबूती देगा.

मशहूर नागपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति

महाधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम में मशहूर नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप, पवन रॉय, सुमन गुप्ता, चिंता देवी, बसीर अंसारी, सरस्वती बुनकर, सुहानी उरांव एवं हुलास महतो अपनी प्रस्तुति देंगे. आयोजन समिति का दावा है कि यह महाधिवेशन मजदूर एकता और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम साबित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों मजदूरों और श्रमिकों की भागीदारी होगी. बैठक में उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, शामूल अंसारी, निश्चय वर्मा, रौनक इकबाल, सज्जाद अंसारी, नुसरत अंसारी, सरक अंसारी, हदीश अंसारी, जियाउल अंसारी सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यही भी पढ़ें: नए एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने संभाला बुंडू अनुमंडल का प्रभार, किस्टो कुमार बेसरा को दी गई विदाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *