बकरीद को लेकर राहे थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Ranchi: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की...

Rahe police station
शांति समिति की बैठक

Ranchi: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सतीश कुमार गोराई ने की. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर सतीश कुमार गोराई ने कहा, कि बकरीद आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर शांति एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल एवं गश्ती दल की विशेष तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सांप्रदायिक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख लीलमनी देवी, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया कृष्णा पातर, मनोज चटर्जी, कमलाकांत सिंह, सुशांत सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, बिलु ठाकुर, अमजद अली, कासिम अंसारी, रंग बहादुर महतो, पशुपति महतो, क्षेत्रमोहन महतो, देवगुण महतो, राजकिशोर मुंडा समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इस दौरान नए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत भी किया गया. उप प्रमुख उमेश महतो ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में बेहतर पुलिस-जन सहयोग की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें: 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *