BREAKING:केंद्र में आईजी रैंक में इम्पैनल हुए झारखंड कैडर के मयूर पटेल कन्हैयालाल समेत छह IPS, 68 अधिकारी शॉर्टलिस्ट, 55 के नाम खारिज

Ranchi: केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए आईपीएस...

Ranchi: केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए आईपीएस के अधिकारियों की केंद्र में प्रतिनियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने केंद्र में आईजी या इसके समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए झारखंड कैडर के 2007 बैच के आईपीएस मयूर पटेल कन्हैयालाल समेत 68 अधिकारियों के नाम को मंजूरी (इम्पैनल) दे दी है. इसके साथ ही समिति ने 55 अधिकारियों के नाम को नामंजूर कर दिया है और छह अन्य अधिकारियों का फैसला फिलहाल टाल दिया है. यह आदेश गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव के बाद आया है जो 9 अप्रैल 2026 को भेजा गया था. इस पूरी प्रक्रिया में 2008 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए प्रोविजनल कट-ऑफ स्कोर 8.76 तय किया गया है.

झारखंड कैडर के मयूर पटेल समेत पांच आईपीएस केंद्र में हुए इम्पैनल

– 2003 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार झा

– 2007 बैच के आईपीएस मयूर पटेल कन्हैयालाल

– 2007 बैच के आईपीएस राकेश बंसल

– 2008 बैच के आईपीएस अनीश गुप्ता

– 2008 बैच के आईपीएस एम तमिलवानन

– 2008 बैच के आईपीएस अजय लिंडा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *