28 मई को प्रमंडलीय बैठक में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और विधायक सरजू राय: मनोज कुमार दुबे

Palamu:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर आगामी सांगठनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी...

 Palamu:जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर आगामी सांगठनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 मई 2026 को मेदिनीनगर स्थित परिसदन के मीटिंग हॉल में जदयू की एक महत्वपूर्ण पलामू प्रमंडल स्तरीय मुख्य कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई है. उन्होंने विशेष रूप से सूचित किया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी खुद मौजूद रहेंगे.

रणनीतियों पर गंभीर मंथन होगा 

जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता में आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरजू राय जी और राज्य की पूर्व मंत्री श्रीमती सुधा चौधरी जी भी इस बैठक में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे. इतने बड़े शीर्ष नेतृत्व का पलामू आगमन संगठन को एक नई धार और मजबूती देने के उद्देश्य से हो रहा है, जिसमें प्रमंडल के तीनों जिलों के मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ भविष्य की रणनीतियों पर गंभीर मंथन किया जाएगा.

प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने प्रमंडल के सभी पदाधिकारियों और मुख्य कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस बैठक की गंभीरता को देखते हुए निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी साथियों की भागीदारी बेहद जरूरी है.

AlsoRead:बकरीद को लेकर पाकुड़ में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *