News Wave Desk: गर्मियों में सूरज की किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. टैनिंग, सनबर्न और समय से पहले एजिंग से बचाव के लिए SPF वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. जानिए, स्किन को सुरक्षित रखने के लिए कौन से 6 SPF प्रोडक्ट्स आपकी समर किट में होने चाहिए.


-
चेहरे के लिए सनस्क्रीन (SPF 50)
चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है और धूप का असर सबसे पहले यहीं दिखता है। SPF 50 वाला सनस्क्रीन चेहरे के लिए बेस्ट है.
- ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड, ड्राई स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें.
- बाहर निकलने से 15 मिनट पहले दो उंगली से सनस्क्रीन लगाएं और हर 2-3 घंटे में री-अप्लाई करें.
- विटामिन C या नायसिनामाइड वाले विकल्प दाग-धब्बे भी कम करते हैं.

-
बॉडी सनस्क्रीन लोशन या स्प्रे
हाथ, पैर, गर्दन और बाकी शरीर भी धूप से डैमेज हो सकते हैं, इसलिए बॉडी के लिए SPF 30-50 वाला वॉटर रेसिस्टेंट लोशन या स्प्रे इस्तेमाल करें.स्विमिंग या वर्कआउट के लिए वॉटरप्रूफ फॉर्मूला बेस्ट है.

-
SPF लिप बाम
होंठों की त्वचा पतली और संवेदनशील होती है. SPF 15-30 वाला लिप बाम चुनें, जिसमें शीया बटर या विटामिन E हो. इसे दिन में कई बार और लिपस्टिक लगाने से पहले जरूर लगाएं.

-
SPF फेस मिस्ट
मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन लगाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में SPF 50 फेस मिस्ट अच्छा विकल्प है.
- एलोवेरा युक्त मिस्ट ठंडक भी देता है.
- ऑफिस, कॉलेज या बाहर ट्रैवल के लिए आसान है.

-
हेयर और स्कैल्प SPF स्प्रे
सिर्फ स्किन ही नहीं, बाल और सिर की त्वचा भी धूप से डैमेज हो सकती है. SPF 30 वाला हल्का हेयर मिस्ट बालों और स्कैल्प पर स्प्रे करें.
- बालों का रंग और हेल्थ दोनों सुरक्षित रहेंगे.

-
टिंटेड सनस्क्रीन या SPF कॉम्पैक्ट
फाउंडेशन के बजाय टिंटेड सनस्क्रीन या SPF कॉम्पैक्ट चुनें. SPF 30+ वाला प्रोडक्ट हल्का कवरेज और सन प्रोटेक्शन दोनों देता है.
- नो-मेकअप लुक के लिए परफेक्ट है.

SPF इस्तेमाल के खास टिप्स
- हमेशा Broad Spectrum (UVA और UVB प्रोटेक्शन) प्रोडक्ट लें.
- PA+++ रेटिंग वाला SPF चुनें.
- घर पर भी SPF लगाएं, क्योंकि ब्लू लाइट और खिड़की की धूप भी स्किन डैमेज कर सकती हैं.
- एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें और हर 2 घंटे में री-अप्लाई करें.
इन 6 प्रोडक्ट्स और टिप्स के साथ आप गर्मियों में भी अपनी स्किन को हेल्दी, जवां और ग्लोइंग रख सकते हैं.
ALSO READ: लॉन्गेविटि ट्रैवल: लंबी और स्वस्थ जिंदगी की नई तलाश
