News Wave Desk: आजकल यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ और लंबी जिंदगी के रहस्य जानने के लिए भी की जाती है. इसी चलन को ‘लॉन्गेविटि ट्रैवल’ कहा जाता है. लोग अब उन जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं जहां के लोग 90-100 साल तक बिना किसी गंभीर बीमारी के जीते हैं.

ब्लू ज़ोन (Blue Zone) :

लंबी उम्र के इलाके दुनिया में पाँच ऐसी जगहें हैं जिन्हें ‘Blue Zone’ कहा जाता है, क्योंकि यहां के लोग न सिर्फ लंबा बल्कि बेहद स्वस्थ जीवन जीते हैं. ये जगहें हैं:
- ओकिनावा (जापान): यहां के लोग बैंगनी शकरकंद और हरी सब्जियां खाते हैं.

- इकारिया (ग्रीस): यहाँ के लोग तनावमुक्त और बिना घड़ी के जिंदगी जीते हैं.

- सार्डिनिया (इटली): पहाड़ी इलाकों में रहकर रोजाना लंबी पैदल यात्रा करते हैं.

- निकोया (कोस्टा रिका): यहाँ मक्के, फलियां और ताजे फल-सब्जियां खाई जाती हैं.

- लोमा लिंडा (अमेरिका): यहां की आबादी मुख्यतः शाकाहारी है और समुदाय में रहना पसंद करती है.

डैन ब्यूटनर की रिसर्च: दीर्घायु का असली राज
National Geographic के शोधकर्ता डैन ब्यूटनर ने इन क्षेत्रों में दो दशक तक रिसर्च की और पाया कि दीर्घायु का रहस्य किसी दवा या जिम में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की 9 छोटी-छोटी आदतों में छिपा है.
Longevity Travel का अनुभव अब कई ट्रैवल कंपनियां Blue Zones जैसी जगहों पर रिट्रीट आयोजित कर रही हैं, जहां लोग वहां की जीवनशैली को अपनाना सीख सकते हैं. कोस्टा रिका, थाईलैंड या ओकिनावा जैसे रिसॉर्ट्स में मेहमानों को नेचुरल मूवमेंट, प्लांट-बेस्ड डाइट, और मानसिक शांति के अभ्यास सिखाए जाते हैं.

- व्यायाम जिम में नहीं, बल्कि बागवानी, पैदल चलने या सीढ़ियां चढ़ने में होता है.
- ज्यादातर खाना सब्जियों, दालों और नट्स का होता है, मीट बहुत कम खाते हैं.
- ओकिनावा में ‘हारा हाची बू’ नियम के अनुसार पेट 80% भरते ही खाना रोक देते हैं.
- किसी काम या उद्देश्य के लिए सुबह उठना जरूरी माना जाता है.
- दोस्तों के साथ समय बिताना और समुदाय में रहना जीवन को लंबा और खुशहाल बनाता है.
क्या आप भी कर सकते हैं? ऐसा जरूरी नहीं कि महंगे रिट्रीट ही करें या ओकिनावा या इकारिया जैसी जगहों पर जाकर आप वहां की जीवनशैली सीखें. घर में भी कुछ टिप्स अपना सकते हैं.

- लोकल सब्जियां और व्यंजन आजमाएं.
- मोबाइल से दूरी बनाएं और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताएं.
- घर पर भी रोजाना ज्यादा चलें, हफ्ते में कम से कम 3 दिन पौष्टिक खाना खाएं, और दोस्तों के साथ समय बिताएं.
डैन ब्यूटनर का कहना है, “आदतें बदलने की बजाय माहौल बदलें।”
Longevity Travel से सीखें कि लंबी उम्र का राज छोटी-छोटी अच्छी आदतों और सही माहौल में छुपा हैं.
ALSO READ: गर्मियों में फ्लोरल साड़ी: स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
