Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा.

भूमि, पेंशन और पेयजल से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, राजस्व, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Also Read: शिक्षा व्यवस्था पर CM का फोकस, ड्रॉप आउट घटाने से लेकर 5 हजार एक्सीलेंस स्कूल तक दिए निर्देश
अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर त्वरित रूप से करना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें.
