नारायणपुर में कांग्रेस का BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, बूथ मजबूती और वोट सुरक्षा पर जोर

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से अग्रसेन भवन में BLA-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया...

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से अग्रसेन भवन में BLA-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

कार्यकर्ताओं को दिया गया बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में झारखंड कांग्रेस के SIR ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर मुद्दासर खान एवं जिला ट्रेनर जलालुद्दीन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोट सुरक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में गड़बड़ी, नाम कटने और फर्जी मतदान जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने को कहा गया.

भाजपा पर साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र की असली ताकत है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का विश्वास खोने के कारण भाजपा सिस्टम का सहारा लेने की कोशिश कर रही है.

ALSO READ: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

संगठन मजबूत करने का आह्वान

जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ संगठन को और मजबूत करने का काम करेगा. कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे और प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *