बंदगांव: कराईकेला मंडल कारंजो में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित, संगठन की मजबूती पर जोर

Bandgaon: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कराईकेला मंडल कारंजो में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम...

Bandgaon: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कराईकेला मंडल कारंजो में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही. इस अवसर पर भाजपा चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि सामड, जवाहरलाल बांडरा, अशोक सारंगी, डॉ. विजय सिंह गागराई, आलोक रंजन सिंह, श्रीमती गिलुवा, किशोर डागा, तीरथ जामुदा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. प्रशिक्षण महाभियान में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है. भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें. उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: तीन माह से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी, डीसी ऑफिस के सामने दिया धरना

भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत

वहीं डॉ. विजय सिंह गागराई ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है. प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना तथा संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से समझाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम का समापन “झारखंडी जोहार” के उद्घोष के साथ किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षण वर्ग में मालती गिलुवा, जमुना देवी, सरस्वती देवी, ललिता देवी, विमला प्रसाद, रीता सामद, रतन लाल बोदरा, गणेश तांती, राकेश साहू, अभिजीत चटर्जी, परेश मंडल, सरना बोईपाई, राम प्रकाश दास, रविंदर यादव, दीपक प्रधान, ललित नारायण ठाकुर, राकेश नायक, गोपाल कुमार, हीरालाल खंदाईत, रानी बंदिया, अनूप दुबे, राजेंद्र मछुआ, केदार नायक, सुशांत मंडल, कांदे परिया, दुर्योधन प्रधान, जेपी शेखर, कुशल प्रधान, चतुर्भुज महतो सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला डीसी ने लगाया जनता दरबार, जमीन विवाद से लेकर आंगनबाड़ी चयन तक मिलीं शिकायतें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *