Khunti: अड़की प्रखंड की जिला परिषद सदस्य रेखा देवी का मंगलवार को निधन हो गया. वह अड़की प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुप कुमार साहु की धर्मपत्नी थीं. बताया गया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे तमाड़ विधानसभा क्षेत्र सहित खूंटी जिले में शोक की लहर दौड़ गई.

करकरी नदी तट पर किया जाएगा रेखा देवी का अंतिम संस्कार
रेखा देवी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं. अपने सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं. आम लोगों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहती थीं और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. परिजनों के अनुसार रेखा देवी का अंतिम संस्कार बुधवार, 27 मई 2026 को सुबह 7 बजे उनके पैतृक गांव पुरनानगर स्थित करकरी नदी तट पर किया जाएगा. उनके निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया समेत खूंटी जिला परिषद के सभी सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संवेदना प्रकट की है.
शोक व्यक्त करने वालों में ये रहें शामिल
शोक व्यक्त करने वालों में उपाध्यक्ष मंजू देवी, जिला परिषद सदस्य सुशील सांगा, उलगुलान मोर्चा के संरक्षक मुकेश मुंडा, रंजीत लाहेरी, विवेकानंद जायसवाल, लक्ष्मण सिंह मुंडा, महेंद्र नाथ शाहदेव, दिलीप सेठ, धीरेंद्र नाथ महतो, चेतन पुरान, कमलेश प्रमाणिक, मोती पातर, महावीर सोनी, विवेक गुप्ता, जगदीश साहु, नीतीश पांडेय, गोलक दास अधिकारी, सिद्धार्थ गुप्ता, कपिल महतो, रंजीत महतो, परशुराम दास, संजय कुमार महतो, बासुदेव महतो, अनिल महतो, भोला साहु, पत्रकार स्वरूप भट्टाचार्य, मदन स्वर्णकार, अजय शर्मा और रमेश कुमार, राजेश अहीर सहित कई लोग शामिल हैं. शोकाकुल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: लापता चप्पल विक्रेता मोहम्मद मुस्तकीम का जला शव बरामद, अंगूठी से हुई पहचान
