रांची: आज के जनता दरबार में सैकड़ों लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Ranchi: रांची जिला प्रशासन प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित करता है. इस पहल...

Ranchi: रांची जिला प्रशासन प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित करता है. इस पहल का मकसद आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को मौके पर ही राहत मिली. कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जिससे लोगों को दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिली. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के अलग-अलग अंचलों में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, पेंशन, प्रमाण पत्र, लगान रसीद और किसान क्रेडिट कार्ड जैसे मामलों की सुनवाई हुई. अधिकारियों ने कई मामलों का तुरंत समाधान करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किए और लंबित आवेदनों पर कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें: ‘टैलेंट हंट’ से निकली कांग्रेस की नई सेना, झारखंड में विरोधियों को पटखनी देने के लिए मीडिया विंग का पुनर्गठन

अनगढ़ा में 115, रातू अंचल में 105 मामलों का समाधान

अनगड़ा अंचल में सबसे अधिक 115 मामलों का निष्पादन किया गया. यहां दाखिल-खारिज और ऑनलाइन पंजी-2 सुधार से जुड़े कई पुराने मामलों को निपटाया गया. कई ग्रामीणों के नाम, रकबा और प्लॉट संख्या में सुधार कर ऑनलाइन प्रविष्टियां दुरुस्त की गईं. वहीं रातू अंचल में 105 मामलों का समाधान किया गया. यहां सर्वजन पेंशन, दाखिल-खारिज और ऑनलाइन सुधार के मामलों में लोगों को राहत मिली. वहीं बेड़ो अंचल में 79 तथा मांडर में 70 आवेदनों का निष्पादन हुआ. मांडर में जमीन रकबा सुधार के साथ वृद्धा पेंशन स्वीकृति के मामले भी तेजी से निपटाए गए. ईटकी, सोनाहातु, सिल्ली, नामकुम, बुंडू और राहे अंचलों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं. कई जरूरतमंदों को आय, जाति, आवासीय और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराए गए. सिल्ली में अतिवृष्टि प्रभावित लाभुकों को मुआवजा भी दिया गया.

यह भी पढ़ें: ईंधन के दाम पर कांग्रेस की दहाड़, रांची की सड़कों पर तांगा मार्च और सिग्नेचर वॉर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *