शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, समीक्षा बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- ‘हर बच्चे तक पहुंचे बेहतर शिक्षा’

Ranchi: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के...

Ranchi: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. जहां भी किसी तरह की कमी दिखाई दे रही है, उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि राज्य के कई ऐसे स्कूल, जो बंद होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं या जहां संसाधनों की कमी है, उन्हें फिर से व्यवस्थित और मजबूत किया जाएगा. सरकार चाहती है कि गांव से लेकर शहर तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का माहौल मिले.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में रेलवे ओवरब्रिज खोलने और बंद करने का हाई वोल्टेज ड्रामा, जनता के आक्रोश के आगे झुका डीवीसी प्रबंधन

शिक्षकों की कमी होगी दूर: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की कमी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सरकार इस कमी को जल्द भरने की दिशा में काम कर रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई नियमित और बेहतर तरीके से हो सके. हेमंत सोरेन ने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों की सेहत पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है. स्कूलों में स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी स्वस्थ वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को डिजिटल और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश भी तेज की जा रही है. जहां इंटरनेट की समस्या है, वहां भी नेटवर्क और तकनीकी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में काम चल रहा है. सरकार चाहती है कि झारखंड के बच्चे तकनीक और आधुनिक शिक्षा से जुड़ें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: उग्रवाद पीड़ित परिवारों को नौकरी, अवैध हथियारों पर सख्ती, सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के कड़े निर्देश

योजनाएं जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की पहचान और मजबूत होगी तथा यहां के बच्चे देशभर में अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम रोशन करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *