रांची: BSNL के रिटायर इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बगान रोड़ नंबर 6 में रहने वालें बीएसएनएल से रिटायर इंजीनियर गोपाल सिंह के घर से...

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बगान रोड़ नंबर 6 में रहने वालें बीएसएनएल से रिटायर इंजीनियर गोपाल सिंह के घर से लाखों की चोरी कर ली गई. घटना मंगलवार की दोपहर तीन बजें के आसपास की बताईं जा रही है, जब उनके घर में ताला लगा था. गोपाल सिंह के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता बेटी के घर जमशेदपुर गए हुए हैं. एक भाई कोलकाता में रेलवे में कार्यरत है. घर में दीपक व उसकी पत्नी रहते हैं. कृषि भवन कांके में अनुबंध पर कार्यरत पति-पत्नी मंगलवार की सुबह दस बजे घर में ताला लगाकर चले गए थे. शाम 7:20 बजे लौटकर जब चारदीवारी का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो तीनों कमरें में रखा हुआ अलमारी, बेड का सामान बिखरा पड़ा था. दीपक के अनुसार दो बिछिया, सोना का एक मंगलसूत्र, दो चेन, दो अंगूठी, नकद 15 से 20 हजार गायब हैं. उन्होंने बताया पूरी तरह जांच करने व माता-पिता के आने के बाद चोरी हुए सामानों का सही आकलन हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, समीक्षा बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- ‘हर बच्चे तक पहुंचे बेहतर शिक्षा’

काले रंग की शर्ट पहने दिखा था संदिग्ध

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक जानकारी ले ली है. पुलिस ने चोरी हुए कमरों में सामानों को छेड़छाड़ करने से मना किया है. वुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की बात कही. स्थानीय लोगों की मानें तो दोपहर तीन बजे के आसपास काले रंग की शर्ट पहने एक संदिग्ध युवक दिखा था. उसके साथ दूसरा युवक भी साथ था. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया होंगा. पुलिस आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान में जुटी है.

चोरी की घटनाएं बढ़ी

हाल के दिनों में नामकुम क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. आएं दिन चोर बंद घरों, दुकानों को निशाना बना रहें हैं. वहीं सप्ताहिक बाजार हाट से भी आए दिन बाइक व स्कूटी की चोरी हो रहीं है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में रेलवे ओवरब्रिज खोलने और बंद करने का हाई वोल्टेज ड्रामा, जनता के आक्रोश के आगे झुका डीवीसी प्रबंधन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *