रांची: ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, SSP ने DSP और थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Ranchi. राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के...

Ranchi. राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

मंगलवार की शाम SSP राकेश रंजन ने बेड़ो और सिल्ली अनुमंडल क्षेत्र के डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस उच्च स्तरीय बैठक में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

थाना प्रभारियों को दिए अहम निर्देश

बैठक के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाल ही में पदस्थापित हुए नए थाना प्रभारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिन और रात के समय संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा ग्रामीण रूटों पर लगातार मोबाइल पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Also Read: रांची: BSNL के रिटायर इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में

आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी ने सभी अधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए.

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि किसी भी अफवाह या तनाव की स्थिति को समय रहते संभाला जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *