रांची में अड्डेबाजी कर रहे लोगों पर प्रशासन का हंटर, नशे में पकड़े गए युवकों को मौके पर लगी फटकार

Ranchi: राजधानी की सड़कों पर अड्डाबाजी, हुड़दंग और नशापान करने वालों की अब खैर नहीं. जिला प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया...

Ranchi: राजधानी की सड़कों पर अड्डाबाजी, हुड़दंग और नशापान करने वालों की अब खैर नहीं. जिला प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि सड़क को “मौज-मस्ती का अड्डा” बनाने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत के नेतृत्व में लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे बेवजह भीड़ लगाकर बैठे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कई युवकों को प्रशासनिक टीम ने रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान अधिकारियों ने युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर नशापान, अड्डाबाजी और माहौल खराब करने वाली हरकतें अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: रांची: ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, SSP ने DSP और थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

राजधानी में आगे भी चलेगा अभियान: एसडीओ

प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही कई युवकों की क्लास लगाई और दोबारा ऐसी हरकत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. एसडीओ कुमार रजत ने साफ कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है. सड़क किनारे हुड़दंग, बाइक गैंग और नशे का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, समीक्षा बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- ‘हर बच्चे तक पहुंचे बेहतर शिक्षा’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *