भीषण गर्मी के बीच राहत के आसार, झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी...

weather jharkhand
weather jharkhand

Ranchi: झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं खूंटी जिले में आंधी ने भारी तबाही मचाई. रनिया क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, जबकि वज्रपात की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई.

आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में कहीं-कहीं आंधी, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कोडरमा, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा में तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई गई है.

Read Also: गिरिडीह : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार, बोडो से दो नाबालिग मुक्त

28 मई का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य क्षेत्रों, जैसे धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *