होर्मुज पर अमेरिका ने किया हमला, आईआरजीसी ने कहा – कंट्रोल बरकरार, करेंगे जवाबी कारवाई

News Wave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग फिर से गहराता दिख रहा है. जहां अमेरिका ने एक बार...

सांकेतिक तस्वीर

News Wave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग फिर से गहराता दिख रहा है. जहां अमेरिका ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ईरानी मिसाईल लांच साइट्स और हथियारबंद नौकाओं पर हमला किया. इस हमले के बाद ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी ने बयान जारी किया. जिसमें अमेरिका को चेतावनी दी गयी है. आईआरजीसी के उप कमांडर मोहम्मद अकबरजादेह ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और यूरोप पर तेल-गैस की बढ़ती कीमतों का असर पड़ रहा है. इन देशों के बाजार बदलावों के लिये सुरक्षित नहीं है. अकबरजादेह ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उस पर हमला जारी रहा तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा. आईआरजीसी ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में 25 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से उसकी निगरानी और सुरक्षा में सुरक्षित तरीके से गुजरे. इनमें तेल टैंकर, कंटेनर शिप और दूसरे कारोबारी जहाज शामिल थे.

होर्मुज पर कंट्रोल बरकरार

आईआरजीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसकी नौसेना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्मार्ट और कड़ा कंट्रोल बनाएं हुए है. साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी हमलावर कार्रवाई का कड़ा और जोरदार जवाब दिया जाएगा. इससे पहले सोमवार को अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइट्स और बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही नौकाओं पर हमला किया था.

 

ALSO READ : गिरिडीह : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार, बोडो से दो नाबालिग मुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *