बकरीद पर्व को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Jamtada: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है....

Jamtada: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एवं लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ वसीम राजा ने किया. इस दौरान साइबर डीएसपी अमित रविदास, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे. फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. पुलिस टीम ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. जवानों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया. प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. वहीं पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

AlsoRead:चकटांड़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाके में मचा मातम

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *