ड्रग इंस्पेक्टर ने सोनुवा क्षेत्र में तीन खुदरा दवा दुकानों में किया औचक निरीक्षण

Chakardharpur: ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा आज पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ स्थित तीन खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया. एक...

Chakardharpur: ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा आज पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ स्थित तीन खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया. एक दवा दुकान में नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली दवा पाई गई. इसके खरीद-बिक्री और स्टॉक की मात्रा की भौतिक जांच की गई, जो ठीक पाई गई.

अन्य दो दुकानों में नशीली दवाओं के सेवन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली ऐसी कोई दवा नहीं पाई गई, और कुल मिलाकर इन दुकानों में कोडीन युक्त सिरप नहीं मिले. केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा बेचने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही, इस क्षेत्र में ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के प्रति कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है, और ऐसी गतिविधियों की सूचना अधिकारियों या स्थानीय पुलिस स्टेशन को देने का निर्देश दिया गया है.

AlsoRead:पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बिट्टू पाठक बोले- महंगाई से आम जनता बेहाल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *