Chatra: पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 23 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. पहली कार्रवाई लावालौंग थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव में हुई. यहां सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में तीन घरों में छापेमारी की गई. मौके से 18 लाख रुपये कीमत की 1.570 किलो अफीम, करीब 70 किलो डोडा, 25 किलो से अधिक पोस्ता दाना और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए.

वहीं दूसरा प्रहार कुन्दा थाना पुलिस ने मरगड़ा गांव में किया. यहां से 5 लाख रुपये मूल्य की 1 किलो 12 ग्राम अफीम के साथ 19 वर्षीय तस्कर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
AlsoRead:झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र, एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नति का आग्रह
