झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखा पत्र, एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नति का आग्रह

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखकर एएसआई से एसआई में प्रमोशन का आग्रह किया है. डीजीपी से आग्रह किया...

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिखकर एएसआई से एसआई में प्रमोशन का आग्रह किया है. डीजीपी से आग्रह किया गया है कि एएसआई से एसआई में जल्द प्रमोशन दिया जाए. यह पत्र एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने लिखा है. एसोसिएशन ने पत्र में इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि लंबे समय से प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बिना प्रमोशन पाए ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इससे पुलिसकर्मियों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की दूसरी सीट पर कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज, शहजादा अनवर ने पेश किया अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व का कार्ड

पहले भी हो चुका है पत्राचार

पत्र में बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 24 दिसंबर 2025 को राज्य वरीयता सूची प्रकाशित की जा चुकी है. इसके बाद एसोसिएशन की ओर से 20 जनवरी 2026 और 08 अप्रैल 2026 को भी प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनुरोध पत्र भेजे गए थे. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक से उच्च प्राथमिकता के आधार पर मामले पर विचार करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि वर्तमान में उपलब्ध रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए योग्य एएसआई को एसआई के पद पर जल्द से जल्द प्रोन्नति प्रदान किया जाए.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश: ग्रामीण विकास कार्यों में लाएं तेजी, बरहेट पंचायत भवन का लिया फीडबैक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *