JET-2024 को लेकर JPSC का नया अपडेट, इन विषयों की परीक्षा 14 जून को

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET-2024) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. आयोग के अनुसार...

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET-2024) से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. आयोग के अनुसार शिक्षा विषय (कोड-009) और उर्दू विषय (कोड-023) की परीक्षा अब 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

रांची में होगा परीक्षा केंद्र, सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक दोनों विषयों की परीक्षा का केंद्र केवल रांची जिला मुख्यालय में बनाया गया है. अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए रांची में निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा. परीक्षा एकल पाली में आयोजित की जाएगी. आयोग के अनुसार परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ALSO RAED : चतरा पुलिस का बड़ा ऐक्शन: लावालौंग और कुन्दा से 23 लाख के मादक पदार्थ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

10 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, OTR पोर्टल से करना होगा डाउनलोड

JPSC ने प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. शिक्षा और उर्दू विषय के परीक्षार्थी 10 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड एवं उपस्थिति पत्रक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के OTR पोर्टल का उपयोग करना होगा.

लिंक – jpscotr.com

ALSO RAED : बकरीद और अपराध नियंत्रण पर फोकस, गुमला SP ने समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *