रामगढ़: संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ramgarh: शहर के झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल (लगभग 40 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. घटना...

suspicious death
Ramgarh: Man dies under suspicious circumstances, police investigating.

Ramgarh: शहर के झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल (लगभग 40 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. घटना गोलपार न्यू कॉलोनी बगीचा क्षेत्र की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार घटना स्थल झंडा चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे इस घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: कोडरमा में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *