सरायकेला: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चांडिल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Seraikela: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज चांडिल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्टेशन...

Sanjay Seth
पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

Seraikela: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज चांडिल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं एस.एम.आर. चांडिल भी उपस्थित थे.

विकास कार्यों की समीक्षा

मंत्री ने पुनर्विकास परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने स्टेशन भवन के आधुनिकीकरण, प्लेटफॉर्म शेल्टर, वेटिंग हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवन एवं प्लेटफॉर्मों की स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया. मंत्री ने कहा कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है. चांडिल स्टेशन का पुनर्विकास पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मंत्री ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने यात्रियों के लिए बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा पुनर्विकास कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए रेलवे कर्मियों की प्रशंसा की. साथ ही निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए. इस मौके पर मंडल के वरीय अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी में शीतला माता पूजा शुरू, हल्दी से बनी प्रतिमा को माथे पर लेकर निकली शोभायात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *