Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जमीन विवाद में टांगी से मारकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरा सिकनी गांव में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया,...

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरा सिकनी गांव में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक विश्वनाथ रजवार का अपने ही गोतिया कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. होली के दिन शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. इसी दौरान आरोपियों ने धारदार टांगी से विश्वनाथ रजवार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

Also Read: नगर निकाय चुनाव तो हो गया, अब राजनीतिक दलों की नजरें डिप्टी मेयर-उपाध्यक्ष पर टिकी, बन रही रणनीति, कर रहे मंथन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जांच प्रारंभ की.

पिता-पुत्र गिरफ्तार

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई नामजद प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी कपिल रजवार और उसके पुत्र आनंद रजवार को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड की मुख्य वजह भूमि विवाद है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *