Lohardaga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज सेन्हा प्रखंड में दो पर्यटन स्थलों, कोराम्बे स्थित विष्णुपद मंदिर और अलौदी पंचायत में अवस्थित महादेव मंडा का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कोराम्बे स्थित विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया. उपायुक्त के समक्ष आमजनों की ओर से मंदिर परिसर के समीप विवाह मंडप का जीर्णोद्धार, आमजनों के लिए शौचालय निर्माण, तालाब से मंदिर तक पीसीसी निर्माण, राजा व रानी टोंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित कर विकसित करने, खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मति, मंदिर परिसर में शेड निर्माण, मंदिर के समीप यमुना बांध में गार्डवाल निर्माण समेत अन्य आवश्यकताओं का प्रस्ताव रखा गया. उपायुक्त ने पर्यटन विभाग को विष्णुपद मंदिर में आवश्यकताओं का प्राक्कलन बनाये जाने का निदेश दिया.

महादेव मंडा में बढ़ेंगी पर्यटकीय सुविधाएं
उपायुक्त ने अलौदी पंचायत में महादेव मंडा का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की मांग पर वहां पर्यटकीय सुविधाएं बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया.
बूटी पेयजलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने बूटी पंचायत स्थित मल्टी विलेज ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने लाभुकों से वसूल किये शुल्क का इस्तेमाल स्कीम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किए जाने का निर्देश दिया. साथ ही जिन घरों को उक्त योजना से लाभ मिल रहा है और उनसे नियमित रूप से मासिक शुल्क लिए जाने का निर्देश दिया. आज के भ्रमण में परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, अंचल अधिकारी पंकज भगत आदि उपस्थित थे.
AlsoRead:होमगार्ड के कम्पनी कमांडर पर आरोप, जवान से कहा: किडनी बेचकर पैसा लाओ, CM से शिकायत
