Gumla : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए Lions Clubs International से जुड़ी संस्था लायंस क्लब गुमला फैमिली के द्वारा टोटो बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के बगल में राहगीरों एवं आम लोगों के लिए शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की गई. प्याऊ का विधिवत उद्घाटन क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब गुमला फैमिली हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी.

लायंस क्लब ने राहगीरों के लिए शुरू की मटके के शीतल जल की सेवा
कार्यक्रम में नेक्स्ट सेक्रेटरी लायन प्रकाश, ट्रेजरर लायन अभिनंदन जायसवाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर लायन रंजीत, लायन सुबोध, लायन कृष्णा, लायन अर्चना, लायन अंजना, लायन तृप्ति एवं लायन मोनी जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मटके के पानी के फायदे गर्मी के दिनों में मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को तुरंत राहत पहुंचाता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, गले को नुकसान नहीं पहुंचाता तथा शरीर में पानी की कमी को दूर करने में सहायक होता है. फ्रिज के अत्यधिक ठंडे पानी की तुलना में मटके का पानी अधिक स्वास्थ्यवर्धक एवं प्राकृतिक माना जाता है. इसी उद्देश्य से क्लब द्वारा राहगीरों के लिए मटके में शीतल जल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके.
ALSO READ : पलामू में अवैध बालू के खिलाफ देर रात कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जब्त
