Click Here
Click Here
Click Here

UP सरकार का आदेश : 6 मार्च तक स्कूल बंद ,बोर्ड परीक्षा जारी रहेंगी

  News Desk:Uttar Pradesh सरकार ने होली के त्योहार को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं.पहले यह छुट्टियां 4...

 

News Desk:Uttar Pradesh सरकार ने होली के त्योहार को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं.पहले यह छुट्टियां 4 मार्च तक थी ,जिन्हें अब बढ़ाकर 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है.ये आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा.राज्य सरकार ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को सूचना भी भेज दिए है.

सुरक्षा के मद्देनजर यूपी सरकार ने होली की छुट्टियां बढ़ाई 

यूपी सरकार ने कहा कि होली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं है और राज्य में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.त्योहार के बाद भारी भीड़ और यात्राओं को देखते हुए ,छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

UP बोर्ड एग्जाम समय पर ही होंगे,कोई बदलाव नहीं

सभी छात्रों और माता- पिता को बताया गया है कि यूपी में चल रही बोर्ड परीक्षाएं समय पर ही होंगी .इनका शेड्यूल वैसा का वैसा ही रहेगा और कोई बदलाव नहीं होगा.

यूपी बोर्ड परीक्षा 12 मार्च तक ,52 लाख छात्र देंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 12 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी .इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. इस साल टोटल 52,30,297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

10वीं -2750945छात्र-छात्राएं ( लड़के14,38,683 ,लड़कियां 13,12,263)

12वीं-2479352छात्र-छात्राएं(लड़के13,03,012,लड़कियां 11,76,340)

इस डेटा में सभी रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स शामिल हैं जो इस साल बोर्ड्स परीक्षा में शामिल होंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *