इबोला वायरस पर झारखंड सरकार एक्टिव, रिम्स में बनाया गया स्पेशल आइसोलेशन वार्ड

Ranchi: देशभर में इबोला वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता के बीच झारखंड सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. राज्य के...

Ranchi: देशभर में इबोला वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता के बीच झारखंड सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए राजधानी रांची के प्रमुख अस्पतालों को विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स और सदर अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखा जाए.

सरकार ने अस्पतालों को दिए निर्देश 

सरकार की ओर से अस्पतालों को कुछ बेड रिजर्व रखने को कहा गया है, ताकि इबोला के संदिग्ध मरीज मिलने पर बिना देरी इलाज शुरू किया जा सके. रिम्स में छह बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जहां संक्रमण नियंत्रण के सभी जरूरी मानकों का पालन किया जाएगा.

Also Read : प्रकृति पूजा बनाम 5000 चर्च: चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता के बहाने बदला झारखंड का सियासी नैरेटिव

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संक्रमण रोकथाम, मरीजों की निगरानी और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की. इबोला जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ टीमों को भी सक्रिय कर दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *